सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास लाए रंग, दो कोयला खदानों को मिली एनओसी
देश
29-Jul-26
केन्दीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर जताया आभार
भारत ओपन कास्ट कोयला खदान एवं मोहन कालरी मोआरी कोयला खदान होगी शुरू
सांसद ने मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में की केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात

छिन्दवाड़ा
मंत्रालय के प्रमुख विभाग कंज्यूमर अफेयर फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और कोयला मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं छिन्दवाड़ा व पांढूर्णा के सांसद बंटी विवेक साहू ने मानसून सत्र के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन के केन्दीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात करते हुए कोयलांचल क्षेत्र में भारत ओपन कास्ट कोयला खदान एवं मोहन कालरी मोआरी कोयला खदान को प्रारंभ करने के लिए पूर्ण सहयोग और एनओसी देने पर केन्दीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का अभिनंदन किया। साथ ही अन्य कोयला खदानों को संचालित करने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुमति मांगी है। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को पत्र भी दिये है। मुलाकात के दौरान केन्दीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सांसद बंटी विवेक साहू को आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर कृतसंकल्पित और हमेशा ही सक्रिय रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात के दौरान उन्हें बताया कि भारत ओपन कास्ट कोयला खदान एवं मोहन कालरी मोआरी कोयला खदान खुलने से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेंगा। सांसद श्री साहू ने केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों एवं कोयला खदान कर्मचारी संगठनों द्वारा उक्त कोयला खदानों की अनुमति शीघ्र दिलाकर कार्य प्रारंभ कराने का अनुरोध लगातार किया जा रहा था। यह दोनों कोयला खदाने खुलने से क्षेत्र में जहा रोजगार का सृजन होगा वही कोयला उत्पादन व क्षेत्र का विकासें भी हो सकेंगा।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू लगातार वेस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड कोयला कम्पनी के अधिकारियों और भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों से छिन्दवाड़ा सांसद कार्यालय में लगातार मुलाकात करते हुए पेंच और कन्हान क्षेत्र में संचालित कोयला खदानों की समीक्षा करते कर इन क्षेत्रों में नई कोयला खदानों के खोलने को लेकर विस्तृत रूप से विचार विमर्श कर रहे है। विगत दिनों भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सांसद श्री साहू के समक्ष क्षेत्र की कुछ समस्याएं भी रखी थी। जिसका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन सांसद श्री साहू ने भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों को दिया है।