Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत

पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
शिक्षा
29-Jul-26
श्रद्धा और उत्साह के साथ मना महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व

छिंदवाड़ा

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंदिरा गांधी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आलोक यादव ने अपने उद्बोधन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देकर व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं तथा ज्ञान, संस्कार और चरित्र निर्माण में उनकी भूमिका सर्वाेपरि होती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके उपरांत आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्था के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, अनुशासन, प्रशिक्षण एवं रोजगार संबंधी अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

दोपहर में आईडीए आइडिया के सहयोग से विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कु. आकांक्षा बुनकर एवं ममता बघेल ने किया। इस अवसर पर श्री राकेश कावरे, शाइस्ता मंसूरी, ओम कटाक्वार, अर्चना तिवारी, प्रथम माइकल सहित संस्था के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share News On