छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा में 123 किमी की पदयात्रा कर बैतूल की सीमा में पहुचें सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
30-Jun-25
सांसद ने अपनी पॉचवे दिन की पदयात्रा पाण्ढुर्णां शहर से शुरू की
बैतूल जिले के चिचड़ा में किया रात्रि विश्राम
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा से खण्डवा तक 411 किलोमीटर की 14 दिवसीय पदयात्रा के दौरान पदयात्रा के पॉंचवे दिन छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णां जिले में 123 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करते हुये 30 जून की रात को बैतूल की सीमा में प्रवेश कर लिया है। सांसद श्री साहू ने सोमवार की सुबह अपने पॉंचवे दिन की पदयात्रा की शुरूआत पाण्ढुर्णां शहर से की। सांसद श्री साहू की पदयात्रा सोमवार की रात बैतूल जिले की सीमा के ग्राम चिचड़ा पहुचीं, जहॉ सांसद श्री साहू एवं पदयात्रियों ने रात्रि विश्राम किया। सांसद श्री साहू की इस पदयात्रा को लोगों का बड़ी संख्या में जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। पदयात्रा के दौरान प्रतिदिन दादाजी धूनीवाले के भक्तों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। हर दिन नये पदयात्री पदयात्रा में शामिल हो रहे है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने उनकी धर्मपत्नि श्रीमति शालिनी साहू के साथ पॉचवे दिन की पदयात्रा की शुरूआत सोमवार की सुबह श्री दादाजी दरबार पाण्ढुर्णां में पूजा अर्चना और आरती के साथ की। श्री दादाजी दरबार में पूजा अर्चना और आरती के बाद सांसद श्री साहू ने पाण्ढुर्णां शहर के वार्डों में पदयात्रा करते हुये लोगों से मुलाकात की और कन्याओं, वृद्धजनों और माताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सांसद श्री साहू पदयात्रा करते हुये पाण्ढुर्णां शहर में वसई वार्ड, संत रविदास वार्ड, मजदूर केन्द्र, शिवाजी वार्ड, जयस्तंभ चौक, संत जगनाड़े चौक, खारी वार्ड, श्री दादाजी दरबार भोपाल रोड़, टेकड़ी वार्ड होते हुये भोपाल बाईपास होकर ग्राम तिगांव की और बढ़ गये।
सांसद श्री साहू ने भंदारगोंदी, देवखापा, खेड़ीकलां, तिगांव होते हुये दादाजी दरबार मोही पहुचें। मोही में सांसद श्री साहू एवं पदयात्रियां ने दोपहर का भोजन किया। दोपहर के भोजन के बाद पदयात्रा मोही होते हुये रात को ग्राम चिचड़ा पहुची। चिचड़ा में सांसद श्री साहू एवं पदयात्रियां ने रात्री विश्राम किया। एक जुलाई को पदयात्रा के छटवे दिन मंगलवार की सुबह चिचड़ा से पदयात्रा की शुरूआत की जायेगी। सांसद श्री साहू एवं पदयात्री चिचड़ा होते हुये विभिन्न गावों से होकर दोपहर में हवेली भोजनालय पहुचेगें जहॉ पर दोपहर का भोजन करने के बाद पदयात्रा प्रारम्भ होगी। एक जुलाई की रात में कान्हा भोजनालय में सांसद श्री साहू एवं पदयात्री रात्रि विश्राम करेगें।
पदयात्रा में यह रहें प्रमुख रूप से उपस्थित
सांसद बंटी विवेक साहू की पॉंचवे दिन की पदयात्रा के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, नगर पालिका पाण्ढुर्णा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, नगर परिषद अध्यक्ष विजेंद्र दीक्षित, उज्जवल सिंग चौहान, प्रवीण चौहान, मंडल अध्यक्ष तिगांव अनिल बाल्या ठाकरे, मंडल अध्यक्ष पांढुर्णा बंटी छगानी, कुंडा मंडल अध्यक्ष धरम वर्मा, मंडल अध्यक्ष बिछुआ शैलेश चोपडे, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश साहू, संतोष पटेल, राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, मंडल अध्यक्ष छिन्दवाड़ा सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, लोचन खवसे, नीरज चौहान, कैलाश जायसवाल, सुनील रबडे़, मोहन राउत, माया राउत, मदुकर धाण्डल, चेतन बनोड़े, रवि कवरेती, उत्तम झा, मंगेश नव्हरे, सौरभ भार्गव, विजेंद्र चौहान, रामचंद्र बोबडे, मारुती कोचे, आंनद वन, देवेंद्र राऊत, वेद पटेल, शुभम साहू ख़मरा, रजत वंखेड, छिन्दवाड़ा मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, अकिंत सोलंकी, विशाल शर्मा, विश्वेन्द्र बैस, नरेन्द्र माहोरे सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।