Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
खेल
31-Jan-26
इंदौर/छिंदवाड़ा

28 से 31 जनवरी तक खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के दिशा निर्देशन में उज्जैन के राजमाता विजय राज सिंधिया खेल परिसर नानाखेड़ा में चल रही है । कुश्ती प्रतियोगिता के आज चौथे और अंतिम दिन 31 जनवरी को 16 इकाइयों के लगभग 60 बालक, बालिका खिलाड़ियों ने सात वजन वर्गों में भाग लेते हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थानों पर विजय श्री प्राप्त की।

विजेता खिलाड़ियों में बालक फ्रीस्टाइल 70 - किलोग्राम में रोहित इंदौर प्रथम, पीयूष नीमच द्वितीय, देव देवास तृतीय, वीरेंद्र उज्जैन तृतीय, 125 -किलोग्राम में मोक्ष चतुर्वेदी रतलाम प्रथम, आर्यन यादव इंदौर द्वितीय, अमन गुप्ता रीवा तृतीय,  बालक ग्रिको रोमन 87-किलोग्राम में केतन सागर प्रथम, पलाश इंदौर द्वितीय, अंश बघेल भोपाल तृतीय, 130 - किलोग्राम में मोहम्मद रजा खान इंदौर प्रथम, गर्व यादव खंडवा द्वितीय, साहिल रजक जबलपुर तृतीय, बालिका - वर्ग 57 किलोग्राम में काजल रतलाम प्रथम, प्रियांशी जोशी इंदौर द्वितीय, चांदनी मंडला तृतीय प्रथा यादव भिंड तृतीय, 68 -किलोग्राम में तन्नू जाट देवास प्रथम, पारुल खंडवा द्वितीय, वंशिका बिश्नोई नर्मदा पुरम तृतीय 76 - किलोग्राम में विधि सागर प्रथम, संजना इंदौर द्वितीय और तृतीय स्थान पर छिंदवाड़ा की तमन्ना रहीं । एड. देवेंद्र वर्मा जिला संरक्षक एमेच्योर कुश्ती संघ छिंदवाड़ा व संघ के सभी पदाधिकारियों  की और से हार्दिक बधाई प्रेषित की ।
Share News On