पॉवर लिफ्टर शैलेन्द्र ने जीता गोल्ड
खेल
31-Jan-26
छिंदवाड़ा
38 वी नेशनल डाक पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में छिंदवाड़ा के शैलेन्द्र सेवतिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर छिंदवाड़ा का गौरव बढ़ाया है। शैलेन्द्र को बेस्ट लिफ्टर ऑफ इंडिया 2026 के सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। पावर लिफ्टिंग एसोशिएशन छिंदवाड़ा के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शैलेन्द्र ने 83 केजी वेट केटेगिरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 345 केजी स्काट, 215 केजी की बेंच एवं 295 केजी की डेड लिफ्ट लगाकर कुल 855 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्हें वर्ष 2026 का बेस्ट लिफ्टर ऑफ इंडिया भी डाक विभाग द्वारा घोषित किया गया । प्रतियोगिता में उन्होंने दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ छिंदवाड़ा को गौरवान्वित किया है। शैलेन्द्र विगत सात वर्षों से लगातार पावर लिफ्टिंग में पदक प्राप्त कर रहे हैं। शैलेन्द्र सेवतिया की इस महत्वपूर्ण सफलता पर संघ के अध्यक्ष शेषराव यादव, सचिव विकास सिंह, श्री तिवारी दादा, सुनील जैन, सुदीप काले, धर्मेंद्र वर्मा सहित डाक विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है.
