Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शुक्रवार और शनिवार को हो सकती है तेज बारिश

शुक्रवार और शनिवार को हो सकती है तेज बारिश
छिंदवाड़ा
24-Jul-25
रवि से बुध तक मध्यम बारिश का अनुमान

छिंदवाड़ा

विगत दो दिनों से जिले में हुइ्र बारिश ने जहां नदी-नालों को उफान पर ला दिया तो वहीं किसानों के खेतों में भी भरपूर पानी मिला है। इधर नगरीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण गर्मी और उमस से लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है तो वहीं रविवार से लेकर बुधवार तक मध्यम बारिश होगी। वहीं तापमान में भी गिरावट आएगी। इस बीच गरज के साथ तेज पानी गिरने का अनुमान बताया जा रहा है। हवाएं भी 15 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।


सावन का महीना हो और बारिश न हो ऐसा कैसे हो सकता है। विगत दो दिनों से जैसी बारिश हुई है उसने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी राहत दी है। शहर में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने ठंडक दी तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों के लिए बारिश ने अमृत का काम किया है। 

जिले में अभी तक 495.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 495.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 535.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 24 जुलाई 2025 को प्रातरू 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 24.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 24 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 64.8, मोहखेड़ में 7.3, तामिया में 23, अमरवाड़ा में 6.2, चौरई में 35, बिछुआ में 9.8, परासिया में 25.2, जुन्नारदेव में 29.8, चांद में 50.2 और उमरेठ में 22.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 451, मोहखेड़ 439.4, तामिया में 505, अमरवाड़ा में 541, चौरई में 481.6, हर्रई में 679.9, बिछुआ में 398.8, परासिया में 368.1, जुन्नारदेव में 486.8, चांद में 566.3 और उमरेठ में 550 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Share News On