Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गोंडवाना ने की बस स्टैंड में आमसभा, रैली निकालकर दिया ज्ञापन

गोंडवाना ने की बस स्टैंड में आमसभा, रैली निकालकर दिया ज्ञापन
छिंदवाड़ा
25-Feb-26
छिन्दवाड़ा

गोंडवाना के तत्वाधान में बुधवार को सुबह 11 बजे से बस स्टैण्ड में रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में मांगों का एक ज्ञापन भी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुलजार सिंह मरकाम, कार्यक्रम अध्यक्ष झमकलाल सरेयाम पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष छिन्दवाड़ा, विशेष अतिथि  इंजी.महेन्द्र सिंह लोधी, विशेष अतिथि प्रेम कुमार गेड़ाम, विपिन वर्मा जिलाध्यक्ष ओबी.सी महासभा शामिल रहे। मंचासीन अतिथियों ने आमसभा को संबोधित किया। आमसभा के बाद एक रैली निकली जो कलेक्ट्रट पहुंची जहां विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया जिनमें कन्हान नदी (जुन्नारदेव) ,दूधी नदी (तामिया) ,शक्कर और हरद नदी (हर्रई) ,जाम नदी (पांढुर्णा) पर बने रहे ,बाँध निरस्त किये जावे, छिन्दवाड़ा कलेक्टर के परमिशन से गैर - आदिवासियों को बेची गई जमीन की रजिस्ट्री निरस्त किया जावें एवं आदिवासियों की जमीन गैर -आदिवासियों के कब्जेे से तत्काल छुड़ावाया जावे, वन एवं राजस्व भूमि पर वर्षाे से काबिज किसानों को तत्काल पट्टा दिया जावे, यूजीसी (उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव के खिलाफ ) बिल में पहली बार एस.टी,एस.सी. के साथ -साथ ओबीसी को भी जोड़ा गया है। यूजीसी बिल लागू करने सहित अन्य मांगें शामिल थीं। 
Share News On