Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रकरण में नवीन ट्रस्ट बनाने का आवेदन निरस्त

पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रकरण में नवीन ट्रस्ट बनाने का आवेदन निरस्त
छिंदवाड़ा
25-Feb-26
छिन्दवाडा

श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति से संबंधित प्रकरण में पंजीयक लोक न्यास, छिंदवाड़ा द्वारा प्रकरण क्रमांक 3/बी -113(1)/2025-2026, दिनांक 18 फरवरी 2026 को पारित आदेश में नवीन ट्रस्ट गठन के लिए प्रस्तुत आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। इस आदेश से मंदिर की विधिक स्थिति पूर्णतः स्पष्ट हो गई है। इस निर्णय के साथ ही श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति, छिंदवाड़ा की वैधानिक मान्यता स्थापित और स्पष्ट हो गई है। वर्ष 2010 से ही समिति पंजीकृत होकर नियमानुसार व धर्म प्रेमीयों की भावना के अनुरूप मंदिर का संचालन करती रही है तथा अब भी मंदिर का संचालन समिति द्वारा ही विधिसम्मत रूप से किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष रमेश बाबा पोफली ने कहा कि मंदिर पर किया गया कब्जा अवैध है तथा इसका कोई वैधानिक आधार नहीं है। वर्तमान में श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष वे स्वयं हैं एवं सचिव रामकुमार सोनी हैं। यही मंदिर की अधिकृत एवं वैधानिक संचालक संस्था है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर में जबरन किए गए अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए तथा मंदिर की समस्त संपत्ति, अभिलेख एवं प्रशासनिक कार्यभार विधि सम्मत रूप से सेवा समिति को सौंपा जाए, जिससे धार्मिक गतिविधियाँ सुचारु रूप से संचालित हो सकें। समिति ने प्रशासन पर विश्वास व्यक्त किया है कि वह शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर श्रद्धालुओं की आस्था के इस केंद्र की गरिमा एवं विधिक व्यवस्था को बनाए रखेगा।
Share News On