Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दूरस्थ गांव भीमखेड़ी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

दूरस्थ गांव भीमखेड़ी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
20-Nov-26
 245 मरीजों का इलाज, 07 मरीजों को रेफर भी किया गया  

छिन्दवाड़ा अपडेट

जिले के दूरस्थ अंचल चावलपानी के ग्राम भीम खेड़ी में 66 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभांरभ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल, तामिया की जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती, सरपंच सिया कुमरे सहित अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 245 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 07 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जायेगा। शिविरों के दौरान मिले गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सहित अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में रेफर कर उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। अब गांवो में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा। यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि अंतिम छोर में रहने वाले हर उस जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाये जो उनके लिए बनाई गयी है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के बनने के बाद ही संभव हो सका है। अब लोगों के खातों में सीधे राशि भेजकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। 

इस दौरान तामिया की जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती ने कहा कि 100 दिन सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सिंतबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक दोनों जिलों में आयोजित होने वाले 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की कड़ी में ग्राम भीम खेड़ी में शिविर का आयोजन किया गया है। ग्राम भीम खेड़ी में 66 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे अतिथियों ने शिविर में मौजुद डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ समस्त चिकित्सा कर्मियों से चर्चा कर मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहा।

शिविर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल, तामिया की जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती, सरपंच सिया कुमरे, मंडल महामंत्री लेखराम राय, किरण पन्द्रे, भाजपा नेता जगदीश राय, दौलत पटेल, शंकरलाल कुमरे, हरिश साहू, अमित साहू, सुखपाल इवनाती, सुमेर सिंह परतेती, गुलाब पटेल, रामकिशोर पाल, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, शेषकुमार वाडिवा, हल्के पटेल, हनुमत पटेल, बाबूलाल  राय, दुर्गाप्रसाद पटेल, शिवभगत पटेल, हीरालाल पटेल, सुभाष सिकंदार, अन्नू विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
Share News On