Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बिजली संबंधित कोई भी समस्या के लिए 1912 नंबर डायल कर करें शिकायत

बिजली संबंधित कोई भी समस्या के लिए 1912 नंबर डायल कर करें शिकायत
छिंदवाड़ा
11-Aug-26
विद्युत कंपनी की पहल, हर समस्या के लिए एक ही हेल्पलाईन नंबर 

छिन्दवाडा

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, कार्यालय अधीक्षण अभियंता संचा-संधा वृत्त छिंदवाड़ा द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की अपील की गई है।

विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 हेल्पलाइन नंबर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ता स्वयं लो-वोल्टेज, विद्युत न आने, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, मीटर संबंधी समस्या, बिल में गड़बड़ी, ऑनलाइन बिल भुगतान में व्यवधान, विद्युत दुर्घटना, विद्युत चोरी, नवीन कनेक्शन में देरी, सोलर पैनल, बिल संबंधी मैसेज प्राप्त करने के लिये मोबाइल नंबर अपडेटेशन तथा ट्रांसफार्मर सहित अन्य विद्युत समस्याओं की शिकायत 1912 पर कॉल कर दर्ज करा सकते हैं।

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के लिए संबंधित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आने की परेशानी न उठाते हुए 1912 हेल्पलाइन का उपयोग कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा शिकायत क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग द्वारा नियमानुसार उसका यथाशीघ्र निराकरण किया जाता है। विद्युत विभाग उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे 1912 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share News On