Home News Helpline Classified Jobs About Contact

लखनवाड़ा में पदस्थ शराबी शिक्षक निलंबित

लखनवाड़ा में पदस्थ शराबी शिक्षक निलंबित
छिंदवाड़ा
13-Feb-26
छिंदवाड़ा

अमरवाड़ा विकासखंड के लखनवाड़ा मिडिल स्कूल में पदस्थ शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। 13 फरवरी को निलंबन नोटिस जिला शिक्षा कार्यालय से जारी किया गया है। ध्यान रहे विगत दिनों इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था जिसके चलते शिक्षा विभाग ने उक्त शराबी शिक्षक को निलंबित किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2026 को जनशिक्षा केंद्र पौनार में पदस्थ जनशिक्षकों और संकुल प्राचार्य को सूचना प्राप्त हुई कि लखनवाड़ा मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक सहेश कुमार अहरवार शराब पीकर शाला में उपस्थित हुए हैं। सूचना मिलने के बाद जनशिक्षकों एवं संकुल प्राचार्य ने लखनवाड़ा पहुंचकर जांच की और पंचनामा तैयार किया। जांच में पाया गया कि शिक्षक सहेश कुमार अहरवार शाला में शराब के नशे में था जो कि अनुशासहीनता और कदाचरण की श्रेणी में आता है।  13 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सहेश कुमार अहरवार को निलंबित कर दिया।
Share News On