Home News Helpline Classified Jobs About Contact

5 से 8 सितंबर को होगी जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता

5 से 8 सितंबर को होगी जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता
खेल
23-Aug-26
जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की बैठक संपन्न 

छिंदवाड़ा 

रविवार 23 अगस्त को नवनिर्मित टेबल टेनिस हाल में जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। प्रतियोगिता की अध्यक्षता जेपी सिंह ने की। इस अवसर पर सचिव संजय ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, लोमेश जुनेजा, महेश शर्मा, शैलेश करमरकर, डीसी सोलंकी, अवनीश दास गुप्ता, अजय ठाकुर, बबलू पांडे, सौरव सोलंकी, समर सिंह चौहान, राजू शाह, बबलू बटाविया, एसआर नायडू, कैलाश विश्वकर्मा, नीरज सेजल, शांति स्वरूप सोलंकी, संजय कुमार ठाकुर एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 5, 6, 7 एवं 8 सितंबर को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना जताई गई। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं होगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर को जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
Share News On