कांग्रेस अनुशासन समिति ने किया छह वर्ष के लिए निष्कासित
राजनीति
12-Aug-26
छिन्दवाड़ा

जिला कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। जिला कांग्रेस अनुशासन समिति को मय प्रमाण के गत दिवस शिकायत प्राप्त हुई थी कि दमुआ निवासी शेख मुन्तजिर द्वारा कांग्रेस परिवार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया था। जांच के उपरांत शिकायत सत्य पाई गई जिसके आधार पर कांग्रेस अनुशासन समिति ने ठोस निर्णय लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया है।
जिला कांग्रेस अनुशासन समिति द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार अनुशासनहीनता करने पद 06 वर्ष के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया है कि पार्टी से जुड़ी किसी भी गतिविधि अथवा आयोजनों प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से उनकी भागीदारी नहीं होनी चाहिए।