मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना विशेष जागरूकता शिविर 30 जुलाई को
नौकरियां
29-Jul-26
छिन्दवाडा

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 जुलाई गुरुवार को जनपद पंचायत कार्यालय छिंदवाड़ा में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्रीय अधिकारी सत्यम देशमुख द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, ऋण एवं अनुदान संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छिंदवाड़ा के महाप्रबंधक द्वारा जिले के समस्त शिक्षित बेरोजगार युवाओं, स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा शासन की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाएं।