सीडब्ल्यूएसएन छात्रावासों में विभिन्न खाली पदों के लिए बुलाए आवेदन
नौकरियां
10-Jul-26
20 जुलाई तक तक कर सकते हैं आवेदन

छिन्दवाडा
राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित सीडब्ल्यूएसएन (दिव्यांग) बालक एवं बालिका छात्रावासों में विभिन्न पदों पर 10 माह की अवधि के लिए अर्हताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र, छिंदवाड़ा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा ने बताया कि सीडब्ल्यूएसएन बालिका छात्रावास, बीटीआई कैम्पस छिंदवाड़ा में अतिथि शिक्षक (सांकेतिक भाषा) पूर्णकालिक का 1 पद (मानदेय 8,000 रुपये प्रतिमाह) तथा इंस्ट्रक्टर (ब्रेल लिपि) अंशकालिक का 1 पद (मानदेय 5,000 रुपये प्रतिमाह) एवं केयर टेकर पूर्णकालिक का 1 पद (मानदेय 8,000 रुपये प्रतिमाह) भरा जाएगा।
इसी प्रकार सीडब्ल्यूएसएन बालक छात्रावास चंदनगांव, छिंदवाड़ा में स्वीपर पूर्णकालिक का 1 पद (मानदेय 6,500 रुपये प्रतिमाह) तथा इंस्ट्रक्टर (ब्रेल लिपि) अंशकालिक का 1 पद (मानदेय 5,000 रुपये प्रतिमाह) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव अनिवार्य रहेगा। संबंधित विषय में स्नातक के साथ विशेष शिक्षा में डी.एड./बी.एड./एम.एड. एवं न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव अथवा पदानुसार निर्धारित योग्यता आवश्यक होगी। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा ने बताया कि सभी नियुक्तियां 10 माह की अवधि के लिए होंगी तथा नियुक्ति संबंधी अंतिम निर्णय जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा का होगा। आवेदन एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।