कृषि विपणन बोर्ड ने 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति
मध्यप्रदेश
22-Jul-26
भोपाल

मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई माह खुशियों की सौगात लेकर आया है। मंडी बोर्ड द्वारा 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति आदेश जारी होने से मंडी बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है।
विभिन्न संवर्गों में प्रदान की गई पदोन्नति में मुख्य रूप से अपर संचालक के 02, संयुक्त संचालक के 03, उप संचालक के 06, सहायक संचालक के 03, सहायक यंत्री के 30, लेखापाल (ब) के 61, वरिष्ठ अंकेक्षक के 31, सचिव (अ) के 11, सचिव (ब) के 15, सचिव (स) के 107, मंडी निरीक्षक के 774, सहायक ग्रेड-2 के 46 पद तथा सहायक ग्रेड-3 के 18 पद शामिल हैं।
मंडी बोर्ड द्वारा की गई इस व्यापक पदोन्नति से अधिकारी-कर्मचारियों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। पदोन्नति से अधिकारी-कर्मचारियों को उनके सेवाकाल में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता एवं दायित्वों में भी वृद्धि होगी। इससे मंडी बोर्ड के प्रशासनिक एवं मैदानी कार्यों के अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन में भी सहायता मिलेगी। इसी अनुक्रम में मंडी समिति सेवा के 250 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा प्राप्त हुआ है