Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
10-Jun-26
छिंदवाड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, छिंदवाड़ा में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से परिषद ने महाविद्यालय में संचालित बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों की सीटों को पोर्टल पर प्रदर्शित कराने, नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा हेतु स्टॉपर एवं स्पीड ब्रेकर लगाने, परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, परिसर में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी पानी की टंकी को हटाने तथा सभी विद्यार्थियों के लिए आईडी कार्ड व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण करना महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि उक्त मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो परिषद छात्र हित में आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक पीयूष श्रीवास, प्रांत सह मंत्री मोहित देहरिया, फिरदौस अंजुम, सुशील श्रीवास अमन भंवरकर, गौरी शंकर सिंह ठाकुर  हिमांशु राजपूत गगन मानकर सहित  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On