Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जैन धार्मिक संस्कार सीखने 45 बच्चे रामटेक रवाना

जैन धार्मिक संस्कार सीखने 45 बच्चे रामटेक रवाना
छिंदवाड़ा
04-May-26
छिंदवाड़ा

आचार्य विद्यासागर महाराज के परम शिष्य नगर गौरव एवं पाठशाला प्रणेता मुनि श्री 108 निर्वेग सागर महाराज की प्रेरणा से शहर के गुलाबरा जैन मंदिर से आज सुबह 5.00 बजे जैन संस्कार तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें लगभग 45 बच्चे रामटेक के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों का विकास करना है, ताकि वे अपने जीवन, परिवार और समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। 

यह यात्रा परम पूज्य आचार्य समय सागर जी एवं मुनि निर्वेग सागर महाराज की प्रेरणा से आयोजित की जा रही है। इसमें बच्चों को धर्म, अनुशासन, नैतिकता और जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार, आज की युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार की यात्राएं वर्ष में कई बार अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर आयोजित की जाती हैं। व्यवस्थापक आलोक जैन एवं सुजीत जैन ने बताया कि पिछली यात्रा में भी लगभग 55 बच्चे शामिल हुए थे। समाज के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सफल यात्रा की मंगलकामनाएं की हैं। इस यात्रा में सुनील शास्त्री, अंलोक जैन व सुजीत जैन की अहम भूमिका रही।

Share News On