Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महाशिवरात्रि में आयोजित होगा 24 वां फलाहारी भंडारा

महाशिवरात्रि में आयोजित होगा 24 वां फलाहारी भंडारा
छिंदवाड़ा
09-Feb-26
छिंदवाड़ा 

नागा साधुओं की तपोस्थली श्री पातालेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व  में मानव सेवा में समर्पित संस्था शिव शक्ति सेवा मंडल (श्री अमरनाथ यात्रा ) के द्वारा लगातार 24 वर्षों से परंपरा का निर्वाह करते हुए बहुत बड़े स्तर पर विशाल फलाहारी भंडारा लगाया जा रहा है। आगामी 15 फरवरी को प्रातः 5 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का वितरण बड़े सेवा भाव से किया जाएगा। प्रतिवर्ष जनसहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की सेवा के लिए फलाहारी व्यंजनों  का वितरण होगा।  मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया और राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल का मुख्य उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा है। मंडल सेवादार सर्व संतोष गुप्ता, सुधाकर राव सावले, जयप्रकाश गुप्ता, प्रवीण बक्षी, नरेश चौरसिया, कुंदन मिगलानी, आनंद चौरसिया, कैलाश श्रीवास्तव, मनोज चौरसिया, निलेश साहू, रविन्द्र सोनी, बब्बी ठाकुर, घनश्याम राजपूत, चैतन्य सोनी, राजेश्वर समरिया, हीरालाल साहू, अमन अम्बाडकर, अजय गुप्ता, आदित्य पाठक, दत्तात्रेय बक्षी, मुरलीधर यादव, सुधीर पाठक, अभय पांडे, राहुल गुप्ता, जगदीश उईके, हिमांशु गुप्ता, मनोज सुनेजा सहित अन्य सेवादारों ने सभी भक्तों से भंडारे में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Share News On