धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़ रहे बच्चे: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
03-Sep-25
सांसद बंटी विवेक साहू ने अनेक कार्यक्रमों में दी उपस्थिति
छिन्दवाड़ा
जिले के सांसद बंटी विवेक साहू ने सरस्वती शिशु मंदिर, बनगांव की जस प्रतियोगिता और बिछुआ में दादागुरू महाराज के आगमन पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में धर्म, संस्कृति और पंरपरा से जुड़ने के लिए अनेकों अभियान चलाए जा रहे हैं जिससे नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, परंपरा और धर्म से जुड़ रही है।
सरस्वती शिशु मंदिर जिला स्तरीय खेलकूद समारोह
पूरे देश में मात्र एक स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर ऐसा है जहा पर पढ़ने वाले बच्चे धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़ रहे है। मैं भी इस संस्था का एक विधार्थी रहा हूं। इसलिए मैं इसे बाखुबी समझ सकता हुं। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम भारती द्वारा ग्रामीण सरस्वती शिशु मंदिर के जिला स्तरीय शारीरिक व खेल कूद समारोह के दौरान कही। उल्लेखनीय है कि विधा भारती केशव शिक्षा समिति महाकौशल प्रांत जबलपुर के मार्गदर्शन में ग्राम भारती छिन्दवाड़ा द्वारा ग्रामीण सरस्वती शिशु मंदिरों का 30वॉं जिलास्तरीय खेलकूद समारोह का आयोजन श्रीनाथ स्कूल में किया गया था। जिसमें जिले भर से आए विधार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीनाथ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, रमाकांत पटेल, युवा नेता अजय सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, जागेन्द्र अल्डक, रिजवान कुरैशी, बंटी पटेल, विशवेन्द्र बैस, ग्राम भारती छिन्दवाड़ा के अजय औरंगाबादकर, डॉ. अरविंद फोले, रामगोपाल देशमुखख् अजाबराव पवार, रामदास ढोक, सहदेव डिगरसे सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में विधार्थी उपस्थित थे।
वनगांव में जस प्रतियोगिता की विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
वर्तमान समय में धार्मिक आयोजनों की महती आवश्यकता है। युवाओं का धर्म के प्रति लगाव लगा रहे इसके लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने वनगांव में आयोजित जस प्रतियोगिता की विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करने के लिए आयोजित समारोह के दौरान व्यक्त किए। वनगांव में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना के निवासी स्थान पर जस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले भर से आयी विभिन्न टीमों ने कई जस गायनों की प्रस्तुति दी। निर्णायकों द्वारा विजेता टीमों का चयन किया गया। जिन्हें सांसद बंटी विवेक साहू सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना और अमित सक्सेना सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सक्सेना, महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, संतोष पटेल, अजय सक्सेना, रिजवान कुरैशी, विशवेन्द्र बैस, मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, रमाकांत पटेल, अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

प्रकृति ही ईश्वर और ईश्वर ही प्रकृति हैः दादागुरु महाराज
अपने अल्प प्रवास पर चौरई के कुंडा ग्राम पहुँचे श्री भैया जी सरकार दादा गुरु महाराज ने भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ही ईश्वर है, और ईश्वर ही प्रकृति हैं। केवल भारत ही ऐसी पावन भूमि है, जहाँ नदियाँ, पर्वत, वृक्ष, पशुपक्षियों तक की पूजा की जाती है। गंगा माता, गो माता, पीपल, बरगद, बेलपत्र, तुलसी आदि को देव स्वरूप मानकर आराधना की जाती है। ऐसी विशेषता पूरे विश्व में केवल भारत में ही देखने को मिलती है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने महाराज जी के श्री चरणों में प्रणाम कर बताया कि श्री दादागुरु का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहता है, और मेरी यही कामना है कि छिंदवाड़ा और पांढुरना जिले वासियों पर दादागुरु महाराज जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे और आपके कदम इस पावन भूमि पड़े जिससे ये भूमि पवित्र हों गई।

कुंडा ग्राम में भव्य स्वागत
कुंडा ग्राम में दादागुरु महाराज जी के आगमन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा गाँव उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। जगह-जगह पुष्पवर्षा और वंदन से वातावरण भक्तिमय बन गया था। विशेष रूप से स्कूली बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थी सड़क किनारे खड़े होकर जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे।
पौधारोपण और सामूहिक संकल्प
इस अवसर पर दादा गुरु महाराज ने बेलपत्र का पौधा रोपित कर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। कुंडा परिसर में 100 से अधिक पौधे लगाए गए। ग्रामवासियों ने सामूहिक संकल्प लिया कि यहाँ बेलपत्र का एक विशाल बागान तैयार किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विधायक राजा कमलेश शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, भाजपा महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, युवा नेता अजय सक्सेना, बंटी नीरज पटेल, रिजवान कुरैशी, चौरई भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय, कुंडा मंडल अध्यक्ष धरम वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, शैलेन्द्र बबलू पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु नागरिक उपस्थित रहे।