कल से हिरदागढ़ और जम्बाड़ा में रूकेगी पेंचव्हेली सुपरफास्ट ट्रेन
छिंदवाड़ा
01-Sep-25
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर तीन सितम्बर से हिरदागढ़ और जम्बाड़ा में पेंचव्हेली सुपरफास्ट ट्रेन का स्टापेज शुरू हो जायेगा। पिछले दिनों मानसून सत्र के दौरान सांसद श्री साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते हुए उनसे हिरदागढ़ और जम्बाड़ा में पेंचव्हेली सुपरफास्ट ट्रेन का स्टापेज शुरू करने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर चर्चा करते हुए एक पत्र भी दिया था। जिस पर रेल मंत्री श्री वैष्णव ने शीघ्र कार्यवाही करने की बात सांसद श्री साहू से कही थी। रेल मंत्रालय ने उक्त मांग को गंभीरता से लेते हुए हिरदागढ़ और जम्बाड़ा में 3 सितम्बर से पेंचव्हेली सुपरफास्ट ट्रेन का स्टापेज शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है।
उल्लेखनीय है कि पेंचव्हेली ट्रेन का हिरदागढ़ और जम्बाड़ा में स्टापेंज को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियो द्वारा पिछले दिनों सांसद बंटी विवेक साहू के दमुआ और जुन्नारदेव के दौरे के दौरान मुलाकात करते हुए दोनों स्टेशनों में ट्रेन के स्टापेज की मांग की गई थी। पेंचव्हेली ट्रेन के इन दोनों स्टेशनों में स्टापेज से आदिवासी अंचल के ग्रामीणों और आमजनों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। दोनों स्टेशनों में ट्रेन के स्टापेज पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
कई गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा स्टॉपेज का लाभ
सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर हिरदागढ़ और जम्बाड़ा में पेंचव्हेली सुपरफास्ट ट्रेन का स्टॉपेज शुरू हो जाने से हिरदागढ़ और जम्बाड़ा सहित कई गांवों के ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सकेगा। हिरदागढ़ के अंतर्गत आने वाले गांवों में प्रमुख रूप से हरियागढ़, मेहंदाबीर, टेलीबट, खामखेड़ा, बिछवा, दमुआ, रामपुर, भवाई कलां, करहैया, भवाईखुर्द, मरकाढाना, सराय, रामनगरी, तोरणवाड़ी, केओलारी रयत, बिराजपुरा, हिरदागढ़ छिंदढाना, मोहगांव मुकासा सहित अन्य गांव शामिल है। वही जम्बाड़ा के अंतर्गत आने वाले गांवों में प्रमुख रूप से अम्बाड़ा, अमनी, अंधरिया, जामदेही खुर्द, बाबरबोह, बड़ाखारी, बड़गांव, बम्हनी बंजर, खेड़लीबाजार, डंगरिया, भुयारी, बिच्छूखान, चिपन्यापिपरिया, बोपलवारी, बोरगांव, बुंडला, देहलवाड़ा, डेहरी, दियामहू, देवगांव, हरदौली, जामदेही कला, कजली, खमरा, कुटखेड़ी, नरेरा, सेमरियातिरमहू, उमरिया, बड़गांव, बमाला, बंगा, कुजबा, बांसखापा, बारंगवाडी, बरछी, बीहड़ी, जामदेही कला, मालेगांव, राजेगांव, कलमेश्वर, कोटिया, कोंडरखापा, राजेगांव, छिपन्या पिपरिया, डंगरिया, देवगांव, नरेरा, डटमूर, जंबाडी खुर्द, कछारबोह, कनौजिया, खरपड़ा खेड़ी, मोरखा, रानीडोंगरी, सोनेगांव, तुराबोरगांव, तोरणवाड़ा और अन्य गांव शामिल है।
रेल मंत्री और सांसद का माना आभार
हिरदागढ़ और जम्बाड़ा में पेंचव्हेली सुपरफास्ट ट्रेन का स्टॉपेज शुरू हो जाने पर पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, नागपुर रेल डिविजन के सांसद प्रतिनिधि व बिलासपुर जोन के जेड आर यू सी सी मेंबर सत्येन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता बोसम, उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, मंडल अध्यक्ष शिवम साहू, सोनू विजय पाटिल, भुषण सूर्यवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, भाजपा जिला मंत्री मोहन पाल, पूर्व मंडल महामंत्री मनोज दावंडे, मंडल महामंत्री दिनू साहू, वंदना गावंडे, मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर वासनिक, ज्ञानसिंह ठाकुर, मुन्नालाल गौतम, राजेश्वरी जैन, दिनेश पवार, सोनू धोटे सहित क्षेत्र के अन्य पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।