Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कुकड़ीखापा विकास कार्य के लिए हुआ मंथन

कुकड़ीखापा विकास कार्य के लिए हुआ मंथन
छिंदवाड़ा
29-Aug-25
वॉटर फॉट स्थल पर समिति सदस्यों की हुई बैठक

छिंदवाड़ा

पर्यटन स्थलों के विकास पर जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है, इसी कड़ी में अब प्राथमिकता में कुकड़ीखापा वॉटर-फॉल को रखा गया है। पिछले कुछ समय से यहां लगातार एडवेंचर एक्टिविटी करवाई जा रही है। इससे यहां लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, अब यहां कई अन्य विकास कार्य करने की योजना पर कार्य चल रहा है। 

कलेक्टर श्री शीलेन्‍द्र सिंह व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिले में पर्यटन विकास की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह व सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार के निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत व पर्यटन प्रबंधक  गिरीश लालवानी ने कुकड़ीखापा वॉटर-फॉल का दौरा किया और अंचल की पर्यटन विकास समिति के साथ बैठक करके यहां होने योग्य विकाय कार्यों पर चर्चा की। पर्यटन विकास समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने वॉटर-फॉल के आस-पास रेलिंग लगाने, पेयजल व बिजली की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। नोडल अधिकारी श्री राजपूत ने निर्देश दिए कि श्वॉश ऑन व्हील्सश् सफाई मित्र की सेवाएं लेकर सामुदायिक शौचालय की सफाई नियमित तौर पर करवाई जाए। शनिवार व रविवार के साथ छुट्टियों के दिनों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों के साथ बैठक में उन्हें समझाया गया कि यहां आने वाले पर्यटकों को प्लास्टिक के कम से कम उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए, साथ ही पार्किंग प्रभारी को प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए निर्देश दिए गए। कुकड़ीखापा वॉटर-फॉल पर बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा उपायों के साथ यहां के रास्ते में सूचना बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया।
Share News On