देश में कोरोना के 3 हजार से अधिक केस, केरल में सबसे ज्यादा 1435 मरीज
देश
03-Jun-25
छिंदवाड़ा/भोपाल
देश में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या एक बार फिर लोगों को डराने लगी है। आम नागरिक इस बारे में अभी से सर्तक है और सरकार के अगले आदेश की ओर टकटकी लगाए देख रहा है। यदि आज सोमवार की बाद करें तो देश में एक्टिव केसों की संख्या 3976 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की बेवसाईट के अनुसार पिछले 10 दिनों में 15 गुना मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा केरल राज्य में 1435 केस मिले हैं तो वहीं महाराष्ट्र में 506 एक्टिव केस मिले हैं जो देश में दूसरे नंबर पर है। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 34 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 6 मौते होने की खबर है। कर्नाटक सरकार ने पब्लिक एडवाइजरी जारी कर दी है इसमें लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने, मास्क लगाने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराने को कहा गया है। इस समय कर्नाटक में 253 एक्टिव केस है। इधर केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह से सर्तक है और सभी राज्यों के हालात पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली कोविड लहरों के दौरान बने ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू बेड आदि की समीक्षा हो चुकी है और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियां की जा रही है।