वॉश ऑन व्हील्स नवाचार को कलेक्टर ने भी सराहा, जिला पंचायत को दिया श्रेय
छिंदवाड़ा
02-Jun-25
छिंदवाड़ा
जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के नवाचार वॉश ऑन व्हील्स को पूरे देश में मॉडल के रूप में चिन्हित किया गया है । इस कार्य की प्रधानमंत्री नरेन्द्र से लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रशंसा की है। बीते दिनों भोपाल में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या महिला महासम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहना और जिले की स्वच्छता साथी अनामिका बेलवंशी को उनसे संवाद का अवसर मिलने पर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही इस नवाचार को पूरे प्रदेश में लांन्च करने के लिए बनी प्रदेश स्तरीय कमेटी में सीईओ जिला पंचायत छिंदवाड़ा श्री अग्रिम कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने की उपलब्धि पर भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोमवार को टीएल की बैठक में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि नवाचार को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया है और इसे हर तरफ से सराहना मिल रही है। कलेक्टर ने अन्य विभागों को भी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नवाचारों की दिशा में कार्य करने के कहा है।

समय सीमा की बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, प्रभारी एडीएम श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.मेहरा, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री पी. राजौदिया, आयुक्त नगर निगम श्री सी. पी.राय सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अन्य एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े थे।