Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भारत पेट्रोलियम कंपनी में नौकरी चाहने वालों की खुली लॉटरी, 10 वीं, 12 वीं से लेकर इंजीनियर तक कर सकते हैं एप्लाई

भारत पेट्रोलियम कंपनी में नौकरी चाहने वालों की खुली लॉटरी, 10 वीं, 12 वीं से लेकर इंजीनियर तक कर सकते हैं एप्लाई
देश
02-Jun-25
छिंदवाड़ा
भारत पेट्रोलियम जैसी विश्वस्तरीय और भारत की नवरत्न कंपनियों में से एक कंपनी में रोजगार भारत के युवाओं का सपना होता है। ऐसे युवा जिन्होंने कम से कम 10 वीं और अधिकतम इंजीनियर की डिग्री या डिप्लामा प्राप्त किया है और वे इस कंपनी में नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो ये खबर उनके लिए खास है। भारत पेट्रोलियम ने  भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है हालांकि इसमें कितनी पोस्ट के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है इसकी जानकारी नहीं है लेकिन आवेदन प्रक्रिया 28 से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिस्थि 27 जून 2025 है।  जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग) के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्टूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिवल या केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा मांगा गया है वहीं एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के लिए संबंधित स्ट्री में बी.टेक/बीई/बीएससी (इंजीनियरिंग) की योग्यता मांगी गई है। जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स) के लिए ग्रेज्युऐशन की डिग्री के साथ इंटर सीए या इंटर सीएमए की योग्यता आवश्यक है। एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी इंश्योरेंस): ऑर्गेनिक, फिजिकल इन ऑर्गेनिक या एनालिटिकल केमिस्ट्री के साथ एम.एस.सी. (केमिस्ट्री) की डिग्री की योग्यता मांगी गई है। सेक्रेटरी के लिए 10 वीं और 12 वीं कक्षा और ग्रेज्युएशसन की डिग्रीधारी आवेदन कर सकते हैं।  जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 30 हजार से 1 लाख 20 हजार रूपए प्रतिमाह और एसोसिएएट एग्जीक्यूटिव के लिए 40 हजार से 1 लाख 40 हजार रूपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए   bharatpetroleum.in की वेबसाईट पर जानाकरी प्राप्त की जा सकती है।
Share News On