Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने की खंडवा जिले की प्रशंसा, जल संरक्षण में देश के लिए बना मॉडल

पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने की खंडवा जिले की प्रशंसा, जल संरक्षण में देश के लिए बना मॉडल
मध्यप्रदेश
02-Jun-25

छिंदवाड़ा/भोपाल। मध्यप्रदेश के पश्चिम में स्थित खंडवा जिला दादा धूनी वाले के धाम से पूरे देश में प्रसिद्ध है। दादा धूनीवाले के भक्तगण पूरे देश से यहां दर्शन के लिए आते हैं लेकिन आज हम खंडवा की नई विशेषता के बारे में आपको बताते हैं। इस जिले ने एक नई मिसाल पेश की है जिसके लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। खंडवा ने जल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए स्थानीय प्रशासन और जिले की जनता को बधाई दी है । साथ ही कहा कि पूरे प्रदेश को इस मॉडल से सीखना चाहिए क्योंकि हम जल बना नहीं सकते इसे सिर्फ सहेज सकते हैं, जल से ही हम सभी का जीवन है इसे आने वाली पीढ़ी के लिए सहेजना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर जल की एक-एक बूंद सहेजने और भू-गर्भ भंडारण बढ़ाने के लिए हमारी सरकारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया। इसका परिणाम है कि मध्यप्रदेश के खंडवा जिले नेजल संरक्षण में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
Share News On