मध्यप्रदेश केबिनेट की पचमढी में हुई बैठक
देश
03-Jun-25
छिंदवाड़ा/भोपाल
मंगलवार को मध्यप्रदेश सरकार की केबीनेट की बैठक पचमढी में हुई। मोहन यादव केबीनेट की बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण कानाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में राज्स्व विभाग के कई पदों को खत्म कर नए पद सृृजन करने और इंदौर आईआईटी में एग्रो आईआईटी हब बनाने का फैसला भी लिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि राजा भभूत सिंह सन 1857 में आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तात्या टोपे के मुख्य सहयोगी थे। अपनी छापामार युद्ध नीति के कारण ही भभूत सिंह नर्मदांचल के शिवाजी कहलाते थे। उन्होंने तीन साल तक लगातार अंग्रेजों से युद्ध किया। सन 1960 में अग्रेजांे ने धोखे से पकड़ लिया और फांसी दे दी। आगे उन्होंने कहा कि इस माह जून में अनुसूचित जनजाति आधारित तीन सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। डिण्डोरी के बजाग में 7 जून को बैगा सम्मेलन, बिरसा मुण्डा जन्म दिवस पर शहडोल के ब्यौहारी में 9 जून को कोल सम्मेलन और 18 जून को शिवपुरी के कोलारस में सहारिया सम्मेलन कर आदिवासी संस्कृति को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर 9 जून से 21 जून तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री यादव ने कहा कि 5 जून को उज्जैन में हेल्थ एण्ड वेलनेस समिट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, अध्यात्म और मानसिक स्वास्थ्य जैसे आयामों को केंद्र में रखकर निवेश और सहयोग को प्रोत्सोहित किया जाएगा। समिट में प्रमुख आध्यात्मिक संत, आयुष विशेषज्ञ, नीति निर्माता, वेलनेस टूरिज्म ऑपरेटर और राष्ट्रीय-अंर्तराष्ट्रीय निवेशक भी भाग लेंगे। बैठक में मंत्री परिषद के सदस्यों को सतपुड़ा अंचल के गौरवशाली अतीत, सभ्यता, समृद्ध संस्कृति और राजा भभूत सिंह पर केंद्रित फिल्म दिखाई गई।