7 कंपनियों में 155 युवाओं का नौकरी एवं प्रशिक्षण के लिए चयन
नौकरियां
28-Jul-26
छिन्दवाडा

प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में माह जुलाई 2026 का युवा संगम 28 जुलाई 2026 को नोडल आईटीआई छिन्दवाड़ा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 7 कंपनियों एवं 262 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके पश्चात 155 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 7,000 से 20,500 रूपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, कौशल विकास संचालनालय भोपाल के सहायक संचालक श्री अभिनव ईवनाती, संस्था के प्राचार्य शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक सी.बी. उइके, प्लेसमेंट अधिकारी शिवकुमार सनोडिया, आलोक कुमार चौधरी तथा संस्था के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।