Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्यार्थियों एवं स्टाफ को तनावमुक्त रहने और मानसिक शांति के बताए उपाय

विद्यार्थियों एवं स्टाफ को तनावमुक्त रहने और मानसिक शांति के बताए उपाय
छिंदवाड़ा
13-Oct-26
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

छिन्दवाडा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में गत दिवस तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। छिंदवाड़ा की मुख्य अतिथि सुश्री स्वेता एवं परासिया के नवीन अग्रवाल ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावमुक्त रहने, मानसिक शांति बनाए रखने तथा रिलैक्सेशन के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।

संस्था के प्राचार्य एच.डी. पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच एवं तनाव प्रबंधन की समझ विकसित करना था। कार्यक्रम में संस्था के कुंदन सर, आई.के. सिंह, श्री नाग एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आदित्य दुबे, जयप्रकाश मठिया, श्रीधर शर्मा, उमेश डेहरिया एवं गिरीश रैकवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन कोऑर्डिनेटर एवं मैकेनिकल विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती आशा ढोक ने किया। कार्यशाला को विद्यार्थियों ने उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया तथा आयोजन के लिए प्राचार्य एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share News On