स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने लिया भूकंप आपदा प्रशिक्षण
छिंदवाड़ा
24-Mar-26
छिन्दवाड़ा
स्काउट गाइड के बच्चो ने आपदा प्रबंधन हेतु भूकंप आपदा जोखिम का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले से 80 स्काउट गाइड स्काउटर गाइडर ने आपदा प्रशिक्षण प्राप्त किया। उक्त प्रशिक्षण में भूकंप आने पर कैसे बचाव किया जाए आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग के स्कूल, शास उत्कृष्ट विद्यालय, बालक जवाहर शाला, विद्या भूमि पब्लिक स्कूल, बालाजी पब्लिक स्कूल, विधा निकेतन, निर्मला इग्लिश मीडियम स्कूल, शास उ.मा. खमरा, बिछुआ, नवेगाव, जुन्नारदेव, तमिया, जगन्नाथ सहित कुल 60 स्कउट गाइड एवं 20 प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा प्रशिक्षण लिया गया। होमगार्ड कमांडेट गणेश प्रसाद धुर्वे एवं अन्य प्रशिक्षकों ने भूकंप आपदा के समय किस प्रकार से बचाव किया जाये और संबंधित उपकरणों के वारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिला शिक्षा वाले विभाग ओर से भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ अध्यक्ष विनोद तिवारी, डी.ओ.सी. स्काउट नरेन्द्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, श्रीमती ममता पटले संयुक्त सचिव ब्लास सचिव नकुल खापरे, सुश्री उषा गाजरवार गाइडर, श्रीमती संगीता रोचवानी टेनिंग काउसलर, श्रीमती डॉली शाह गाइडर, सहेब राय बिलगडे ब्लाक सचिव बिहुआ अशोक पवार स्काउटर, विजय मदान पाडुरंग बिछुआ, अशोक चौपड़े, धनश्याम मण्डराह आदि ने स्काउट गाइड के बच्चों के साथ प्रशिक्षण लेकर सक्रिय योगदान प्रदान किया।