Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

संभागीय बैडमिंटन में राकेश और रेखा बने विजेता

संभागीय बैडमिंटन में राकेश और रेखा बने विजेता
खेल
16-Apr-26
छिन्दवाडा 

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 15 एवं 16 अप्रैल को सिवनी जिले में संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी-कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, कटनी, मंडला सहित छिंदवाड़ा जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

जिले की ओर से राकेश चौरसिया (एमएलबी), सी.के. खादीकर (बोरिया हाई स्कूल), राकेश सूर्यवंशी (कुकड़ा जगत), रेखा माटे (तुर्की खापा), रूपाली घोष एवं क्षमा बढ़गैया (सिंगोड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल) ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

पुरुष वर्ग के व्यक्तिगत मुकाबलों में पीएम श्री एमएलबी स्कूल में कार्यरत विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी राकेश चौरसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबलपुर, बालाघाट, कटनी, सिवनी और नरसिंहपुर के खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीतते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में रेखा माटे (तुर्की खापा) ने भी प्रथम स्थान हासिल किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राकेश चौरसिया, रेखा माटे, रूपाली घोष एवं क्षमा बढ़गैया का चयन 1 से 3 जनवरी तक छतरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उल्लेखनीय है कि राकेश चौरसिया पूर्व में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित कर चुके हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल, सहायक संचालक पी.एल. मेश्राम, डी.पी. डेहरिया, बीईओ अशरफ अली, प्राचार्य एमएलबी अलका श्रीवास्तव, प्रताप ईवनाती, आशा लता माहुले सहित अन्य प्राचार्यों, खेल शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
Share News On