Home News Helpline Classified Jobs About Contact

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया उपचार

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया उपचार
स्वास्थ्य
09-Nov-26
55वें शिविर में हुआ 324 मरीजों का उपचार, 14 गंभीर मरीजों को किया रेफर

54 वें शिविर में हुआ 75 मरीजों का उपचार, 05 गंभीर मरीजों को किया रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट 

चौरई के गोपालपुर में 55 वाँ और भाजपा राम मंदिर मंडल द्वारा राज टॉकीज क्षेत्र छिन्दवाड़ा में आयोजित 54वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का बड़ी संख्या में में लोगों ने लाभ उठाया।  इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजनाओं के साथ भाजपा सरकार गांवों के विकास को लेकर संकल्पित है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने लोगों को बताया कि प्रदेश की मोहन यादव की सरकार में स्वास्थ्य को लेकर अच्छे काम हो रहे हैं, मेडिकल कॉलेज के पास बन रहे सिम्स के निर्माण के लिए करोडों रुपए उन्होंने प्रदान किया और जिले में 88 से ज्यादा उप एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे है। कार्यक्रम को चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी व मंडल अध्यक्ष धरमसिंह वर्मा ने भी संबोधित किया। छिन्दवाड़ा में आयोजित 54वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, रिजवान कुरैशी, प्रभुनारायण नेमा, दीपक खंडेलवाल सहित अन्य ने संबोधित किया।    

      सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा आयोजित 100 दिवसीय सेवा संकल्प और स्वास्थ्य की श्रृंखला में भाजपा कुंडा मंडल के ग्राम गोपालपुर में 55वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 324 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 14 गंभीर मरीजों को तत्काल ही उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिसमें मोतियाबंद के 12 मरीज शामिल थे। भाजपा राम मंदिर मंडल द्वारा राज टॉकीज क्षेत्र छिन्दवाड़ा में आयोजित 54 वें शिविर में जहा 75 मरीजों का उपचार हुआ वही 05 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।

         गोपालपुर में आयोजित 55वें शिविर के दौरान कार्यक्रम में सरपंच घनश्याम सनोडिया, दयाराम सनोडिया, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आनंद शर्मा, संजय वर्मा, श्रीमती सरोज राधेश्याम रघुवंशी, दीपक किशोर तिवारी, सौरभ भार्गव, मथुरा सनोडिया, शुभम शर्मा, सुभाष सनोडिया, हरिप्रसाद वर्मा, लखन साहू, धनराज वर्मा, आशीष वर्मा, गजेन्द्र पटेल, उदेराम सनोडिया, राजकुमार साहू, योगेश चौरे, कोड़ी साहू, सुरेश सनोडिया, सुरेश साहू, हीरालाल सनोडिया, सीएल पुरेन, युगल पटेल, पूनम पटेल, सुनील साहू, गिरजानंद सनोडिया सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
Share News On