Home News Helpline Classified Jobs About Contact

26 नवंबर को सर्वजातीय ओबीसी सामाजिक एकता का होगा आह्वान

26 नवंबर को सर्वजातीय ओबीसी सामाजिक एकता का होगा आह्वान
छिंदवाड़ा
25-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सर्वजातीय पिछड़ा वर्ग समाज छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के तत्वावधान में 26 नवंबर गुरुवार को संविधान दिवस एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे सेन समाज भवन, धर्मटेकड़ी पुलिस चौकी के सामने, नरसिंहपुर रोड, छिंदवाड़ा में आयोजित होगा।

यह जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी दिनेश बंदेवार बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री अनुसुईया उइके जी, पूर्व राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर होंगी। समारोह में सांसद विवेक बंटी साहू, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, पत्रकार, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन आमंत्रित हैं। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य भारतीय संविधान एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता, ओबीसी समाज की विभिन्न जातियों के बीच सामाजिक एकता, 27 प्रतिशत आरक्षण, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं सभी क्षेत्रों में समान प्रतिनिधित्व की आवाज को मजबूत करना है। आयोजकों ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त जातीय संगठनों के अध्यक्षों, संरक्षकों, पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं युवाओं से दलगत एवं जातिगत मतभेदों से ऊपर उठकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
Share News On