सांसद बंटी विवेक साहू ने पोला पर्व की दी शुभकामनाएं
राजनीति
09-Sep-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने पोला पर्व के अवसर पर जिले के समस्त किसान भाईयों व जिले, प्रदेश और देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। पोला पर्व के अवसर पर दिये गए अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रकृति और पशु धन के प्रति आभार जताने वाला अनूठा पर्व पोला हमारी समृद्ध संस्कृति का अनुपम उदाहरण है। बैल साल भर खेतों में किसानों के साथ कार्य करते है। साल में एक बार हमें उनकी सेवा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मेरी भगवान से प्रार्थना है कि पोला पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली और ढेरों खुशियों और बेहतर स्वास्थ लेकर आये। किसानों और अन्नदाताओं के जीवन में सदैव उन्नति हो। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमारी कृषि संस्कृति और अन्नदाता के सच्चे साथी बैलों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। यह पर्व किसानों और उनके जीवन के सच्चे साथी बैलों के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। पोला का पर्व बैलों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का भी प्रतीक है।