Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्वास्थ्य शिविर में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहड़ ने नपाया बीपी

स्वास्थ्य शिविर में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहड़ ने नपाया बीपी
स्वास्थ्य
13-Nov-26
ग्रामीणों और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर :  नानाभाऊ मोहोड

सौंसर में आयोजित हुए 59वें शिविर में हुआ 299 मरीजों का उपचार

11 मरीजों को उच्च उपचार के लिये रिफर भी किया गया

छिन्दवाड़ा अपडेट 

सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को 59 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आना भाऊ साठे भवन सौंसर में किया गया। छिंदवाडा- पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा विशेष अभियान के तहत चल रहे इस सौ दिवसीय अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर को सम्बोधित करते हुये पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा चलाई जा रहा यह विशेष अभियान ग्रामीणों और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

          इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने कहा कि आज के दौर में मंहगी चिकित्सा कई परिवारों के लिये एक बडी चुनौती बन चुकी है, लेकिन इस अभियान के माध्यम से हर वर्ग के नागरिक को उच्चस्तर की चिकित्सीय सलाह और उपचार उनके अपने गांव मे मिल रहा है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। शिविर में कुल 299 मरीजों का उपचार किया गया। जिसमें 134 पुरूष व युवा और 165 महिलाएं व बालिकाएं शामिल थी। इस दौरान शिविर में मिले 11 मरीजों को उच्च उपचार के लिये रिफर भी किया गया।  

         अवसर पर शिविर मंे मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा इंदरचंद्र डागा, वरिष्ठ नेता संतोष जैन, हरीश बतरा, इदरचंद्र डागा, बाबा बोबडे, जगेन्द्र अल्डक, शरद बेंडे, विकास जामकर, दिवाकर ठाकरे, नपा उपाध्यक्ष विनोद जुनघरे, जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड, किरण बतरा, पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड, मंडल अध्यक्ष दर्शन झाडे, नरेन्द्र कुकडे उपस्थित थे। शिविर के सफलतार्थ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपेश बोकडे, जिला भाजयुमों अध्यक्ष विवेक गायकवाड, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विलास खिरडकर, जिला अजा मोर्चा अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, पवन सरोदे, सौरभ अढाऊ, लोकेश सोनू भकने, प्रशांत बापू ठाकरे, रामकृष्णा राऊत, एड रविशंकर धुर्वे, खुशाल उफाट सहित कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!