Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मंडी में मक्का की बंपर आवक, कीमत भी 3हजार पहुंची

मंडी में मक्का की बंपर आवक, कीमत भी 3हजार पहुंची
कृषि जगत
13-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट 

कृषि उपज मंडी समिति द्वारा ​दी गई जानकारी के अनुसार 13 नवम्बर को ​मक्का: कुल 925 अनुबंध संख्या के साथ अनुमानित मात्रा 39,840 बोरो में रही, जिसकी न्यूनतम दर 2380 रुपये, उच्चतम दर 3008 रुपये और मॉडल दर 2875 रुपये दर्ज की गई।

गेहूं: 69 अनुबंध संख्या तथा 1,513 बोरों की अनुमानित मात्रा के साथ न्यूनतम दर 2600 रुपये, उच्चतम दर 3435 रुपये और मॉडल दर 2911 रुपये रही। ​सोयाबीन: 05 अनुबंध संख्या और 46 बोरों की अनुमानित मात्रा के साथ न्यूनतम दर 6500 रुपये, उच्चतम दर 7365 रुपये तथा मॉडल दर 7200 रुपये दर्ज की गई। ​चना: 01 अनुबंध संख्या एवं 06 बोरों की मात्रा के साथ न्यूनतम, उच्चतम और मॉडल दर एक समान 7099 रुपये दर्ज की गई। राजगीरा: 01 अनुबंध और 15 बोरों की अनुमानित मात्रा के साथ इसकी न्यूनतम, उच्चतम और मॉडल दर 5900 रुपये रही। ​सूरजमुखी: 01 अनुबंध संख्या और 01 बोरे की मात्रा के साथ इसकी न्यूनतम, उच्चतम और मॉडल दर 4000 रुपये दर्ज की गई। मूंग: 01 अनुबंध संख्या तथा 01 बोरे की मात्रा के साथ न्यूनतम, उच्चतम और मॉडल दर 7400 रुपये दर्ज की गई। ​इस प्रकार मंडी में कुल 1003 अनुबंधों के अंतर्गत 41,422 बोरों की अनुमानित मात्रा की आवक रही। 

​महत्वपूर्ण सूचना: ​शनिवार एवं रविवार को प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। ​प्रवेश का समय रात्रि 12:00 बजे से/लोडिंग समाप्ति के बाद से सुबह 09:30 बजे तक रहेगा। ​नीलामी प्रारंभ होने का समय सुबह 10:00 बजे है।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!