अवैध रेत परिवहन करते आयशर टिप्पर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा
क्राइम
14-Aug-26
छिन्दवाडा
वनमण्डल अधिकारी, पूर्व वनमण्डल छिंदवाड़ा (सा.) स्वरूप दीक्षित के मार्गदर्शन में तथा उपवनमंडल अधिकारी छिंदवाड़ा अनादि बुधोलिया एवं परिक्षेत्र अधिकारी छिंदवाड़ा नीरज बिसेन के निर्देशन में टीम गठित की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन चौकी जाखावाड़ी में गत दिवस रात्रि ड्यूटी के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए वाहन आयशर टिप्पर क्रमांक MP 28 ZN 9390 को पकड़ा गया। वाहन को प.स. जाखावाड़ी मनोज शुक्ला, व.र. रमेश मर्सकोले, व.र. दामोदर सिरस्वे एवं अन्य स्टाफ की मदद से पकड़कर जप्त किया गया। वन विभाग द्वारा मामले की विधिवत विवेचना की जा रही है।