Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पाँच दिवसीय श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा प्रारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली

पाँच दिवसीय श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा प्रारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली
छिंदवाड़ा
01-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ, छिंदवाड़ा में पाँच दिवसीय श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ आज से हुआ। दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित इस ज्ञान यज्ञ का उद्देश्य जन-जन में मानवता का विकास, भावनात्मक परिष्कार एवं वातावरण परिशोधन है।

कथा के प्रथम दिन आज भव्य कलश यात्रा, सामूहिक पूजन एवं नगर भ्रमण किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु पीले वस्त्रों में शामिल हुईं। कलश यात्रा के साथ पूरे नगर में धर्ममय माहौल बना। आयोजन समिति ने बताया कि इस पाँच दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रज्ञा पुराण कथा के साथ-साथ ज्ञानात्मक प्रचार एवं पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। समिति ने दोपहर 2 से 5 बजे तक  सभी मातृशक्ति, भाइयों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!