Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

निर्यात प्रोत्साहन जागरूकता कार्यशाला जबलपुर में 28 को

निर्यात प्रोत्साहन जागरूकता कार्यशाला जबलपुर में 28 को
छिंदवाड़ा
23-Feb-26
छिंदवाड़ा

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाईजेशन्स द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के सहयोग से संभाग स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जबलपुर संभाग की कार्यशाला का आयोजन 28 फरवरी शनिवार को किया जा रहा है। छिंदवाड़ा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर चांडक ने बताया कि जो भी उद्यमी इस कार्यशाला में भाग लेना चाहते हैं वे संगठन से या फिर सीधे जिला उद्योग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। व्यापार और उद्योग को बढ़ाने के अवसर बहुत कम आते हैं अतः ऐसे अवसरों का स्थानीय उद्यमियों को लाभ उठाना चाहिए। गौरतलब है कि समय-समय पर छिंदवाड़ा के उद्योगपतियों द्वारा इस संबंध में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के साथ समन्वय बैठक में ध्यान दिलाया जाता रहा है। श्री चांडक ने बताया कि छिंदवाड़ा से भी निर्यात की संभावनाएं है बस इन संभावनाओं को साकार करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। 


Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।