ई.व्ही.एम.-व्ही.व्ही.पी.ए.टी. वेयरहाउस का किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा
12-Aug-26
छिन्दवाडा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायन द्वारा आज निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वेयर हाउस, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास स्थित ईएलसी चौक, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा में ई.व्ही.एम.- व्ही.व्ही.पी.ए.टी. वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के.मेहरा, भाजपा के मनमोहन चांडक, मनीष गुप्ता सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।