Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अपंजीकृत कारखानों और श्रमिकों की सूचना दे सकेंगे आम नागरिक

अपंजीकृत कारखानों और श्रमिकों की सूचना दे सकेंगे आम नागरिक
छिंदवाड़ा
09-Sep-26
श्रम विभाग की पहल, श्रम प्रहरी बनकर श्रमिकों की सुरक्षा में निभाएं अपनी भूमिका

छिन्दवाडा

श्रमपदाधिकारी जिला छिन्दवाड़ा ने बताया कि श्रम विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित “श्रम प्रहरी” एक महत्वपूर्ण जनभागीदारी पहल है, जिसके माध्यम से कोई भी जागरूक नागरिक अपने आसपास संचालित अपंजीकृत कारखानों, संस्थानों अथवा निर्माण कार्यों की जानकारी श्रम विभाग को उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना है। श्रम प्रहरी कोई शासकीय पद नहीं है, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसके माध्यम से आम नागरिक श्रम कानूनों के पालन और श्रमिक हितों के संरक्षण में सहयोगी बन सकते हैं।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि यदि किसी नागरिक को अपने क्षेत्र में कोई ऐसा कारखाना, व्यावसायिक प्रतिष्ठान या निर्माण कार्य संचालित होता दिखाई देता है, जो श्रम विभाग में पंजीकृत नहीं है, तो वह इसकी सूचना श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल https://factory.mponline.gov.in/Portal/Services/FactoryReg/UnregisteredFactory/ReportUnregisteredFactory.aspx अथवा टोल-फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 1800-233-8888 पर दे सकता है। प्राप्त सूचनाओं पर विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Share News On