वार्ड क्रमांक 47 के उप चुनाव स्थगित
छिंदवाड़ा
09-Sep-26
छिन्दवाडा

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 47 से पार्षद पद के उप निर्वाचन हेतु पूर्व में जारी निर्वाचन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) छिंदवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल के दिनांक 31 अगस्त 2026 के परिपालन में नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद पद के उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा उक्त उप निर्वाचन की निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।