Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कुंडा मंडल में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

कुंडा मंडल में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
राजनीति
15-Sep-26
भाजपा से जुड़ना बढ़ते जनविश्वास का प्रमाण: शेषराव यादव

छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों तथा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर चौरई विधानसभा के कुंडा मंडल में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के समक्ष कुंडा मंडल अध्यक्ष धरम सिंह वर्मा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कुंडा मंडल प्रभारी संजय पटेल के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जगदीश सतनामी, मुसद्दी सतनामी, सहपाल यादव, मंगलू प्रसाद चंद्पुडिया, तेजपाल कवरेती, राकेश यादव, धनेश यादव, अनिल यादव, सूरज प्रसाद, विशाल चौधरी, परमल यादव, राममिलन सतनामी, आदित्य डेहरिया, स्वरूप यादव, संजय यादव, राम यादव, भुरा जावरे, विकास प्रजापति, विजय धुर्वे, जितेंद्र यादव, महेश यादव, संतु यादव, दिलीप नायक, नितेश यादव, पवन यादव, अंतराम धुर्वे एवं संकेत रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों के प्रति समाज के हर वर्ग का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति से निरंतर विस्तार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भाजपा के संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। नवागत कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कुंडा मंडल अध्यक्ष धरम सिंह वर्मा एवं मंडल प्रभारी संजय पटेल ने भी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कुंडा मंडल में भाजपा का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की स्वीकार्यता को दर्शाता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, एवं पूर्व अध्यक्ष  नगर पालिका निगम धर्मेंद्र मिगलानी, रोशन सिंगनापुरे विक्रम सोलखिया, पारस जैन सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On