दिवांगत जनों को दी श्रध्दांजलि, लोगों के दुख में शामिल हुए सांसद
राजनीति
15-Sep-26
छिंदवाड़ा

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मित्रवत भाव रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू मंगलवार को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच लोगों के दुख में भी शामिल हुए। अति व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक माहौल में चर्चा करना सांसद श्री साहू के स्वभाव में शामिल हैं।
मंगलवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम सलैया में श्रीमती उषा रघुवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनके सुपुत्र विकास रघुवंशी के आकस्मिक निधन पर दुखः व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। गौरव रघुवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता के निधन पर दुखः व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। श्रीमती कृष्णा उईके के निवास स्थान पहुंचकर उनके पति के निधन पर दुखः व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। नवल सिंह रघुवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बलराम साहू के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता के निधन पर दुखः व्यक्त किया।
सांसद बंटी विवेक साहू ने धर्मसिंह यादव एवं संतलाल यादव के निवास स्थान पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर दुखः व्यक्त किया। राजेश पटेल, जितेन्द्र पटेल एवं रामेंद्र पटेल की माताजी तथा गोंविंद सिंह पटेल की धर्मपत्नी के निधन पर दुखः व्यक्त् करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। ग्राम खापा में सुखपाल पटेल के निवास स्थान पहुंचकर उनके भाई महिपाल पटेल के दुखद निधन पर दुख व्यक्त किया और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। ग्राम खापाकलां में भाजपा के वरिष्ठ नेता जीत पटेल के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। यहां उन्होंने शोक संतृप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं जताई और मृतात्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा नेता पियूष बत्रा की माता स्व श्रीमती सूरजकला बत्रा के परलोक गमन के पश्चात् श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। यहां पहुंचकर सांसद श्री साहू ने उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परमपिता परमेश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि दिनेशकांत मालवीय, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, पप्पु ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा परिवारजन उपस्थित थे।