Home News Helpline Classified Jobs About Contact

समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
शिक्षा
15-Sep-26
छिन्दवाडा 

राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा केन्द्र, छिंदवाड़ा में विभिन्न पदों पर सेवाएं/प्रतिनियुक्ति लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।

जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा ने बताया कि सहायक परियोजना समन्वयक (मोबिलाइजेशन) के एक पद तथा सहायक परियोजना समन्वयक (ई एंड आर) के एक पद पर जिला शिक्षा केन्द्र, छिंदवाड़ा में नियुक्ति की जानी है। इसके अलावा विकासखंड स्रोत समन्वयक के 3 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों का स्थान जनपद शिक्षा केन्द्र हर्रई, अमरवाड़ा एवं तामिया निर्धारित किया गया है। इन पदों से संबंधित विस्तृत शर्तें एवं कार्यालयीन समय में आवश्यक जानकारी जिला शिक्षा केन्द्र, छिंदवाड़ा के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Share News On