हमारे पारंपरिक खेलों की शान है कुश्ती: बंटी विवेक साहू
खेल
15-Sep-26
भानादेही में आयोजित विशाल दंगल कार्यक्रम में शामिल सांसद

छिंदवाड़ा
प्राचीन काल से ही मल्लयुद्ध वीरता और शारीरिक सौष्ठव का प्रतीक रहा है। हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती की एक अलग ही शान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में प्राचीन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने भानादेही में आयोजित विशाल दंगल कार्यक्रम के दौरान कही।
सांसद बंटी विवेक साहू ने भानादेही में आयोजित विशाल दंगल कार्यक्रम में शामिल होकर बलवीरों का उत्साह वर्धन कर इस ओजपूर्ण खेल का आनन्द लिया। रोमांच, उत्साह और वीरता से भरपूर इस मल्लयुद्ध के अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ दूरदराज से आए बलवीरों ने अपनी कला, दांवपेंचों का अनुपम प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने दंगल के विजेताओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि दिनेशकांत मालवीय, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, जनपद सदस्य सुशील गोलू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष राजेश रघुवंशी, भानादेही सरपंच विनोद अहके, कोटलबर्री सरपंच श्याम चौहान, पखड़िया सरपंच ईश्वर लिंगायत, पप्पु ठाकुर, धमेन्द्र चौधरी, मस्तराम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।