बटकाखापा के भुमका में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच
खेल
08-Oct-26
पारंपरिक दंगल में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी

छिन्दवाड़ा अपडेट
अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बटकाखापा-धनोरा ब्लॉक के ग्राम भुमका में विशाल पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया। आयोजित दंगल में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ की ओर से पांच हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई साथ ही प्रतिभागियों को नेताद्वय की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ग्राम भुमका का पारंपरिक दंगल अंचल की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपराओं और ग्रामीण जीवन की जीवंतता का विशिष्ट परिचायक है। आसपास के अनेक ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण इस आयोजन में शामिल होते हैं। दंगल को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिलती है, जिसके चलते यह आयोजन केवल कुश्ती प्रतियोगिता तक सीमित न रहकर एक जीवंत ग्रामीण मेले का स्वरूप ग्रहण कर लेता है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक इब्ने हसन रिजवी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोलू पटेल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता चंद्रजीत सिंह ठाकुर, अमरवाड़ा विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, धनोरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण भलावी, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहित रघुवंशी, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण सूर्यवंशी, नैनकुमार ताराम, ब्लॉक समन्वयक बरकत खान, युवक कांग्रेस धनोरा अध्यक्ष पवन तारण, रवि ताराम, जयकुमार भलावी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।