Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पितृ मोक्ष अमावस्या पर गायत्री परिवार द्वारा विशेष तर्पण कार्यक्रम

पितृ मोक्ष अमावस्या पर गायत्री परिवार द्वारा विशेष तर्पण कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
08-Oct-26
10 अक्टूबर शनिवार को जिले भर में वृहद आयोजन

छिन्दवाड़ा अपडेट

10 अक्टूबर शनिवार को पितृ पक्ष की अमावस्या के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा जिले में विशेष तर्पण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

गायत्री परिवार छिन्दवाड़ा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय मधुवन कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में दो पालियों में तर्पण होगा । प्रथम पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक एवं द्वितीय पाली सुबह 11 से 1 बजे तक तर्पण किया जाएगा। इसके साथ ही सोनपुर रोड स्थित आनंदनम टाउनशिप में सुबह 8 से 11 बजे तक तर्पण का आयोजन रखा गया है।

गायत्री परिवार की शाखाओं में जिले की सभी तहसीलों में भी सामूहिक तर्पण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन पितरों के प्रति कृतज्ञता, देव शक्तियों के प्रति आभार और ऋषि-महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए वैदिक विधि-विधान से जल तर्पण एवं विशेष कर्मकांड के साथ किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी अशोक माहोरे एवं तहसील समन्वयक हेमंत माहोरे ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इन सामूहिक तर्पण कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Share News On