Home News Helpline Classified Jobs About Contact

वार्ड नंबर 28 में सांसद बंटी विवेक साहू ने किया पौधरोपण

वार्ड नंबर 28 में सांसद बंटी विवेक साहू ने किया पौधरोपण
राजनीति
08-Oct-26
शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने की कर रहे अपील

छिन्दवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में लगातार कार्यक्रमों में शामिल होकर आमजनों को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कर रहे है। वे इस दौरान जहा आमजनों सहित जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील कर रहे है वही लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलवा रहे है। इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा शहर में प्रतिदिन सुबह के समय दोपहिया वाहन से ही शहर का भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर रहे है।  

सांसद बंटी विवेक साहू अपनी इस मुहिम के तहत गुरूवार की सुबह छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 28 के बूथ क्रमांक 321 में दोपहिया वाहन से ही पहुंचे और वार्डवासियों, भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की स्थानीय समस्याओं, नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं एवं आगामी विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की है कि एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम से लगाएं साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने बूथ क्रमांक 321 पर बूथ अध्यक्ष के निवास में पहुंचकर आत्मीय संवाद भी किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अंकित ढोंके के जन्मदिन के अवसर पर पौधा लगवाकर उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाई भी दी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, पूर्व पार्षद विकास राय, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बिटटू मंडराह, अनिल तिलसानी, विजय राय, मनोज गुप्ता, महेंद्र परतेली,नाजिम खान, महेंद्र साहू, अनुज यादव, सलमान कुरैशी, नीरज तिवारी, राजकुमार, मुन्नी श्रीवास, मनोज श्रीवास, मनुराज श्रीवास, कमलेश ठाकरे, उमेश ठाकरे, श्यामलाल चौधरी, ललित, आनंद मेहरा,मनीष, विकास वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थेे।
Share News On