Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रोहना कला में गायत्री परिवार का घर-घर जन-जागृति अभियान

रोहना कला में गायत्री परिवार का घर-घर जन-जागृति अभियान
धर्म
08-Oct-26
प्राणियों में सद्भावना और विश्व कल्याण का संकल्प

छिंदवाड़ा अपडेट

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में ग्राम रोहना कला एवं रोहना ढाना में घर-घर जन-जागृति एवं विश्व कल्याण हेतु गायत्री मंत्र साधना अभियान का शुभारंभ किया गया। अशोक माहोरे मुख्य ट्रस्टी ने बताया की जन्मशताब्दी वंदना के अंतर्गत अभियान का मुख्य उद्देश्य प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके अंतर्गत टोलियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को सामूहिक ध्यान साधना, गायत्री मंत्र जप और सद्विचारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी जा रही है। यह पूर्णतः निःशुल्क कार्यक्रम है, जिसमें ग्रामीणजन सहज रूप से भाग ले रहे हैं।

प्रज्ञा मंडल रोहना कला क्षेत्र के तत्वावधान में चल रहे इस अभियान को सफल बनाने में राजेंद्र माहोरे, दुर्गा सूर्यवंशी, राजू बिन्दवारी, मनोज साहू, बोधराम डेहरिया, अर्जुन डेहरिया, मनोज सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।तहसील समन्वयक हेमंत माहोरे ने बताया कि यह जन-जागृति अभियान निरंतर जनवरी माह तक चलाया जाएगा। इसके तहत छिंदवाड़ा जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में भी घर-घर गायत्री दीपयज्ञ एवं ध्यान साधना के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों एवं युवाओं ने भाग लेकर राष्ट्र की सुख-शांति और समृद्धि हेतु सामूहिक प्रार्थना की।
Share News On